Kisan kalyan mission up. kisan kalyan mission in hindi. उत्तरप्रदेश किसान कल्याण मिशन योजना, up kisan. किसान कल्याण मिशन ऑनलाइन आवेदन |
रजिस्ट्रेशन फार्म, लाभ पात्रता
(UP किसान कल्याण मिशन) जैसे की हम सब जानते है की हमारी जिंदगी में किसानों की भूमिका कितना महत्वपूर्ण है | किसान हमारे देश के मुख्य धरोहर में से एक है | इनके बिना देश का विकास करना लगभग नामुमकिन है | इसलिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार हमेशा इनको अधिक लाभ पहुचाने हेतु कुछ न कुछ योजनायें निकालती रहती है | इनके परेशानियों को दूर करने के लिए हमेशा आगे रहते है |
केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहते हैं | इन्ही प्रयासों को जारी रखते हुए यूपी सरकार ने एक मिशन तयार की है जिसमे किसानो को आय में बढ़ोतरी करने का तरीका बताया जायेगा | साथ उन्हें सम्मानित किया जायेगा | इस मिशन का नाम उत्तर प्रदेश किसान कल्याण मिशन 2021 है |
इस मिशन की शुरुआत यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने 6 जनवरी 2021 को किया है | मिशन में किसानो को विभिन्न लाभ पहुचाने के लिए किसान मेले का आयोजन किया जायेगा | उन्हें और अधिक विकाशील बनाने के लिए खेती में प्रयोग की जाने वाली आधुनिक टेक्निक के बारे में बताया जायेगा | साथ ही उन्हें राज्य सरकार और केंद्र सरकार की किसानो के लिए आने वाली कई तरह के योजनाओं के बारे में अवगत कराया जायेगा |

आज हम हमारे इस लेख के माध्यम से यूपी किसान कल्याण मिशन 2021 के बारे में पूरी जानकरी प्रदान करेंगे जैसे की यूपी किसान कल्याण मिशन 2021 क्या है ? आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ आदि अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े ताकि आप सभी को इस मिशन के बारे में पूरी जानकरी मिल सके जिससे आप सब इस योजना का लाभ भी ले सके |
UP Kisan Kalyan Mission 2021 Introduction
UP किसान कल्याण मिशन का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया है | इस मिशन के अन्तरगत किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए ब्लॉक स्तर पर कृषि मेला का आयोजन किया जायेगा एवं किसानो को आय में बढ़ोतरी करने के तरीका को बताया जायेगा | इसमें कृषि मेला का कार्यक्रम यूपी के सभी 824 विकास खंडो में 6 जनवरी से 21 जनवरी तक चलाया जायेगा | कृषि मेला कार्यक्रम में यूपी के किसान भाई भाग ले सकते है और कई तरह का लाभ भी उठा सकते है |
कृषि कार्यक्रम में किसानो को खेती के लिए आधुनिक टेक्निक के बारे में बताया जायेगा | तथा उन्नत किसानो को सम्मानित भी किया जायेगा | UP KISAN KALYAN MISSION 2021 के प्रथम चरण में सबसे पहले 6 जनवरी को राज्य के 303 ब्लॉक खंडो में कार्यक्रम चलाया जाएगा तथा अगले सप्ताह में भी 303 ब्लॉक खंडो में कृषि मेला कार्यक्रम रहेगा उसके बाद 21 जनवरी को राज्य के 201 विकास खंड में कार्यक्रम चलाया जायेगा | कृषि मेले में किसान उपयोगी प्रदर्शन, वैज्ञानिक वार्ता, और प्रगतिशील किसानो को सम्मान किया जायेगा |
यूपी किसान कल्याण मिशन का उद्देश्य क्या है?
इस मिशन का मुख्य उद्देश्य किसान भाईयों को आय में वृद्धि करना, उनके आय को दोगुनी करना है | मिशन अन्तरगत किसान भाईओं के लिए ब्लॉक स्तर पर कृषि कार्यक्रम चलाया जायेगा जिसमे किसानो को उनके आमदनी में वृद्धि करने का तरीका बताया जाएगा | कृषि में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीक के बारे से अवगत कराया जायेगा |
जिनका उपयोग कर किसान भाई अपने आय में बढ़ोतरी करेंगे | मिशन में किसान भाईओं को प्रगति करने हेतु उन्नत किसानों को सम्मानित भी किया जायेगा | जिससे किसान भाई और अधिक प्रोत्साहित हो कर काम कर सकेंगे | कृषि मेला में राज्य के किसानो की परेसनियों को दूर किया जायेगा | इस मिशन को सम्बोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कहते है की इस मिशन के जरिये देश के प्रधानमंत्री द्वारा देखे गये सपने किसानों की आय में दोगुनी वृद्धि करनी है | उन्हें प्रगति को ओर ले जाना है | यही इस मिशन का मुख्य उद्देश्य है |
Highlights Of UP Kisan kalyan Mission 2021
योजना का नाम | यूपी किसान कल्याण मिशन |
इनके द्वारा शुरू की गयी | मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा |
लॉन्च की तारीक | 6 जनवरी 2021 |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसानो की आय को दोगुनी करना |
Benifits Of UP Kisan Kalayan Mission 2021
- इस मिशन में राज्य के किसानो को खेती में उपयोग होने वाले आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी मिलेगा जिनका उपयोग कर उनके आय दोगुनी होगी |
- किसानो को केंद्र सरकार और राज्य सरकार के आने वाली नए नए योजनाओं के बारे में बताया जायेगा |
- किसानो की आय में वृद्धि करने का तरीके पर वैज्ञानिक वार्ता किया जायेगा |
- इस मिशन को राज्य के सभी 824 विकासखंड में कार्यक्रम के रूप में चलाया जायेगा |
- यूपी किसान कल्याण मिशन 2021 के तहत कृषि आधारित जैसे पशुपालन, बागवानी, आदि भी शामिल किया जायेगा |
- इस मिशन को राज्य में तीन चरणों में चलाया जायेगा पहला चरण को 6 जनवरी दूसरा चरण को 13 जनवरी को तथा तीसरा चरण को 21 जनवरी को | इस तरह इस कृषि मेला का कार्यक्रम रखा जायेगा |
- कार्यक्रम में किसानो को किसान उत्पादन संगठन (FPO) और महिला संगठन में जुड़ कर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सलाह भी दिया जायेगा |
- कार्यक्रम में जानकारी के साथ-साथ उन्हें लाभ प्रदान भी किया जायेगा |
UP Kisan Kalyan Mission 2021 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- लाभार्थी यूपी का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- इस योजनां में केवल यूपी के किसान ही पात्र है |
- निवास प्रमाण पात्र |
- आवेदन का आधार कार्ड |
- पहचान पात्र |
- मोबाइल नंबर |
- पासपोर्ट साइज़ फोटो |
UP Kisan Kalyan Mission 2021 में आवेदन प्रोसेस
राज्य के जो भी किसान भाई इस योजना में शामिल होना चाहते है वो निचे दिए गये निर्देशों का अनुसरण कर इसमें आवेदन कर सकते है और इस मिशन का लाभ उठा सकते है:-
- सबसे पहले आप UP Kisan Kalyan Mission 2021 के ऑफिसियल साईट में जाये | जाने के बाद इसका होम पेज खुल जायेगा |
- होम पेज में आपको ऑनलाइन आवेदन का विकल्प दिखाई देगा | इस विकल्प का चुनाव करें | चुनाव करते ही आप अगले पेज में चले जायेंगे |
- आवेदन फार्म में आपको कुछ जानकारी पूछी जाएगी | इस जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें | भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें | इस तरह से आप इस मिशन में ऑनलाइन आवेदन कर कर सकते है |
- यदि आप ऑनलाइन आवेदन में रूचि नहीं रखते तो आप इस मिशन से सम्बंधित विभाग में जाकर आवेदन कर सकते है और इस मिशन के अन्तर्गत होने वाले कार्यक्रम में भाग ले सकते है |