किसान रेल योजना क्या है? दूसरी किसान रेल कहां से कहां तक चली, किसान रेल, किसान रेल की शुरुआत, दूसरी किसान रेल सेवा, किसान रेल रूट, पीएम किसान योजना, भारत की दूसरी किसान रेल |
किसान रेल ट्रेन योजना ट्रेन लिस्ट
हम सब जानते है की वर्तमान समय में महंगाई कितना बढ़ गया है चाहे वो खाने पीने का समान हो या किसी और का सब में महंगाई का मार दिखाई देता है | इन महंगाई के ज़माने का मार सबसे ज्यादा किसान भाईओं को झेलना पड़ता है क्यूंकि इनके फसल सही टाइम में ट्रांसपोर्ट या मंडी तक नहीं पंहुचा पाता जिससे इनको और अधिक मुश्किलों का समाना करना पड़ता है | सही टाइम फसल ना पहुचना या ना बिकना इनके आर्थिक मंदी का मुख्य कारण है |
इनके वजह से फसल बर्बाद तो होते ही है साथ ही इन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है | इनके आर्थिक विकास रुकना मतलब देश का आर्थिक विकास रुकना है | इन सब परेशानियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक नयी योजना की शुरुआत की है | इस योजना में सरकार किसानो के लिए ट्रेन कि सुविधा उपलब्ध कराएगी | जिससे इनके फसल समय पर ट्रासंपोर्ट होगा सही टाइम में बिक जायेगा | फसल सही टाइम में मंडी पहुच जाने से किसान भाईओं को आर्थिक मंदी का सामना नहीं करना पड़ेगा | किसानो के साथ देश का भी आर्थिक विकास होगा |
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की जानकारी
किसान रेल योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने किसान भाईओं को लाभ पहुचाने के उद्देश्य से किया है | इसकी घोषणा केंद्र सरकार ने इस वर्ष के बजट पेश वक्त कर दिया था इसमें किसानो के लिए रेलगाड़ी चलाया जायेगा जो किसानो की फसल जैसे सब्जी, फल, या अन्य कृषि सम्बंधित उत्पादकों को सही टाइम में ट्रांसपोर्ट करेगा और किसानों के फसलों ख़राब होने से बचाया जायेगा |
मित्रों आज हम हमारे इस लेख के जरिये से आप सभी को केंद्र सरकार की किसान रेल योजना के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे जैसे की ऑनलाइन बुकिंग, रजिस्ट्रेशन, ट्रेन लिस्ट, आदि | अतः आप सभी से निवेदन है की हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े ताकि आप सभी को इसका लाभ मिल सके |
KISAN RAIL YOJANA 2021 परिचय
किसान रेल योजना कि शुरुआत केंद्र सरकार ने की है | इस योजनान्तर्गत 7 अगस्त को भारतीय रेल ने पहली ट्रेन चलाई | भारतीय रेलवे ने घोषणा किया है की सब्जी ले जाने वाली पहली गाडी महाराष्ट्र के देवलाली स्टेशन से बिहार के दानापुर की बीच चलायी जाएगी | यह ट्रेन सुबह 11 बजे से देवलाली से रवाना होगी तथा बिहार के दानापुर तक चलेगी |
दोनों स्टेशनों के बीच की दुरी 1519 किलोमीटर है तथा सफ़र का समय 32 घंटे है | किसान रेल योजना ऑनलाइन बुकिंग 2021 योजना से देश के किसानों को बहुत अधिक फायदा होगा | इनमे शित भंडार के साथ किसानो के फसल के परिवहन का भी व्यवस्था होगा | इस योजना से सब कुछ टाइम पे हो जाने पर किसानो को बहुत कम परेशानी होगा | किसान रेल योजना में देश के जो भी इच्छुक लाभार्थी किसान भाई इस योजना का लाभ लेना चाहते है उनकों इसमें सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके बाद इसका लाभ ले पाएंगे |
रवाना हुई 100वी किसान रेल
किसान रेल योजना की शुरुआत देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है | इस योजना में किसानो के फसलों को किसान रेल के जरिये से एक राज्य से दुसरे राज्य के मंडियों तक पहुचाया जायेगा | योजनान्तर्गत 100 किसान रेल महाराष्ट्र के सांगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार के लिए 28 दिसम्बर 2020 को रवाना किया गया |
इस 100वी किसान रेल को हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हरा झंडा दिखाया | किसान रेल योजना के सन्दर्भ में केन्द्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल जी ने ट्विटर पर ट्विट कर बताया की इस योजना देश के किसानो की आमदनी बढ़ेगी उनके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | देश के अर्थव्यवस्था में बदलाव आयेगा | हमारे प्रधान मंत्री जी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए देश के किसान भाईओं को बधाई भी दिया |
- किसान रेल योजना के अंतर्गत चलाये जाने वाला ट्रेन पूरी तरह से खेती के लिए समर्पित है | किसान रेल के जरिए से पश्चिम बंगाल की किसानों, पशुपालकों, मछुवारों, के समान बड़े बड़े बाजार जैसे मुंबई, पुणे, नागपुर, आदि तक जल्द से जल्द पहुचेंगे | प्रधान मंत्री जी ने कहा है की भण्डारण, और कोल्ड स्टोरेज की कमी से देश के किसानो को काफी नुकसान उठाना पड़ा | इस सन्दर्भ में सरकार भंडारण और सप्लाई चैन पर आधुनिकरण करने पर काम कर रही है और इसपे निवेश भी कर रही है |
- इस योजना से देश के किसानो की आमदनी में बढ़ोतरी होगी | उनके फसल का वितरण एक राज्य से दुसरे राज्य के मंडी तक आसानी से पहुच जायेगा | फसल के वितरण सही टाइम में होने पर किसानो के फसल ख़राब नहीं होंगे | किसान रेल एक कोल्ड स्टोरेज का भी काम करेगी |
Highlights Of Kisan Railway Scheme 2021
योजना का नाम | किसान रेल योजना |
इनके द्वारा शुरू की गयी | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | देश के किसान भाई |
उद्देश्य | किसानो को फसलों को मंडी तक पहुंचाने के लिए ट्रैन की सुविधा प्रदान करना |
क्या किसान रेल स्कीम में कोई अपडेट हुई है ?
रेल योजना किस शुरुआत देश के किसान भाईओं की परेशानियों को कम करने के लिए देश के प्रधान मंत्री जी ने किया है | इसमें प्रधानमंत्री जी ने घोसणा की है की किसानो को 50% तक सब्सिडी दिया जायेगा | और यह सब्सिडी की सुविधा 14 अक्टूबर से प्रारंभ किया जायेगा | इसमें किसानो को रेल ट्रांसपोर्ट का केवल 50% ही भुगतान करना होगा | तथा 50% का भुगतान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा किया जायेगा | रेल योजना में सब्सिडी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा नामित किये गये फलों और फसलों पर दिया जायेगा |
किसान रेल स्कीम के अंतर्गत सब्सिडी मिलने वाले उत्पादक
- फल- आम, अमरुद, केला, पपीता, मौसमी, किवी, लीची, अन्नानास, निम्बू, किन्नू, संतरा, नासपाती, आवंला, कटहल सेब, आदि |
- सब्जियां- करेला, बैगन, शिमला मिर्च, फ्रेंच बीन्स, ओकरा, हरी मिर्ची, फूलगोभी, गाजर, ककड़ी, मटर, लहसुन, टमाटर, प्याज आलु आदि |
किसान रेल योजन 2021 का मुख्य उद्देश्य
जैसे हम सब जानते है की वर्मान समय में पूरा विश्व कोरोना वायरस से पीड़ित है | इसके रोकथाम और टिका बनाने के लिए विश्व के सभी साइंटिस्ट लगे हुए है | इस स्थिति में भारत सरकार ने कोरोना महामारी को कम और इससे आम जनता की सुरक्षा के लिए लॉकडाउन कर दिया था | इस लाकडाउन में देश के सभी नागरिकों को मुश्किलों का समाना करना पढ़ रहा है | ऐसी परिस्थिति में देश के किसानो और व्यापारि अपने फसल को बहार बेचने में असमर्थ है | जिनसे उनको कई तरह के मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है |
इसी मुश्किलों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने किसान रेल योजना की शुरुआत कि है | इस योजना में देश के किसानो को अपने फसल को एक राज्य से दुसरे राज्य के मंडी तक आसानी से पंहुचा सकेंगे | इससे किसानो की फसल भी बर्बाद नहीं होगा और आय में वृद्धि भी होगी | साथ ही देश का आर्थिक विकास भी होगा | यही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है |
Some Important Fact Of Kisan Rail Scheme 2021
- इस योजना में किसानो के सभी फसलों को सही टाइम पर और सुरक्षित मंडी तक पहुचाया जायेगा | जिससे किसानो के आय में बढ़ोतरी होगी |
- वित्त मंत्री सीतारमण जी ने किसानो के फसल जो जल्दी से ख़राब होने वाले है उनके लिए किसान रेल योजना की घोषणा की है | यह घोषणा फरवरी माह में बजट पेश करते हुए किया है |
- योजनान्तर्गत ट्रेन होगा वो सिर्फ किसानो के हित में ही चलाया जायेगा | इसमें सिर्फ अनाज, फल सब्जी को लाने ले जाने में उपयोग किया जायेगा |
- योजना में फसलों का शीत भण्डारण के साथ फसलों के ट्रांसपोर्ट का भी अच्छा व्यवस्था किया जायेगा |
किसान ट्रेन रूट
किसान रेल योजना में 7 अगस्त को महाराष्ट्र के देवलाली से दानापुर तक चली | यहाँ 7 अगस्त से 20 अगस्त तक हर शुक्रवार को देवलाली से दानापुर तक चलाई गयी | तथा हर रविवार को दानापुर से देवलाली तक चलायी गयी | इस ट्रेन से मुख्य रूप से महाराष्ट्र, मद्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, और बिहार के किसानो को लाभ मिला |
किसान रेल में प्रति टन लगने वाला रेट
योजना में रेल के जरिये फल, सब्जी, और अनाजों को मंडियों तक पहुचाया जायेगा | इसमें किसानो को प्रति टन पड़ने वाला रेट कुछ इस प्रकार है:-
- देवलाली से दानापुर- Rs 4001/- प्रति टन |
- खंडवा से दानापुर- Rs 3148/- प्रति टन |
- नासिक रोड से दानापुर- 4001/- प्रति टन |
- बुरहान पुर से दानापुर –Rs 3323/- प्रति टन |
- भुसवाल से दानापुर- Rs 3459/- प्रति टन |
- जलगाँव से दानापुर- Rs 3513/- प्रति टन |
किसान रेल योजना में आवेदन प्रोसेस
देश के जो भी किसान भाई इस योजना का लाभ लेना चाहते है, इच्छुक है उनको अभी थोडा इंतिजार करना पड़ेगा क्यूंकि सरकार के तरफ से इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कोई जानकारी नही दी है | जैसे हमें इस योजना में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस प्रारंभ होगा, ऑनलाइन बुकिंग स्टार्ट होगा या ट्रेन का लिस्ट जारी किया जायेगा वैसे ही आप सभी को हमारे लेख के माध्यम से योजना में ऑनलाइन बुकिंग सम्बंधित जानकारी उपलब्ध करा देंगे | जिससे आप सभी को इस योजना का लाभ मिल सके | किसान रेल योजना के बारे में और अधिक जानकारी के लिए दिए गये लिंक पर क्लिक करें |
CatagoriesCenteralGovernmentSchemeTagsKisan Rail Yojana- किसान ट्रेन स्कीम ऑनलाइन बुकिंग |